Headlines

जलालाबाद में पुलिस-एक्साइज टीम ने 3000 लीटर लाहन की नष्ट:200 लीटर अवैध शराब भी बरामद; कई गांवों में रेड के बाद तस्कर फरार




जलालाबाद में पुलिस और एक्साइज विभाग ने नशे के खिलाफ कई गांवों में रेड कर विभिन्न स्थानों से अवैध लाहन बरामद की है, जिसे नष्ट किया गया है। इतना ही नहीं कई जगह से अवैध शराब भी बरामद हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार पुलिस और एक्साइज विभाग द्वारा विशेष टीम का गठन कर जलालाबाद हलके के गांव महालम, काठगढ़ सहित कई गांवों में रेड कर दी गई। इस रेड के दौरान कई घरों, खेतों और जमीन के नीचे दबाई गई अवैध लाहन बरामद हुई। बता दे कि इस कार्यवाही के दौरान कुल 3000 लीटर अवैध लाहन बरामद की गई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। हालांकि इस कार्यवाही के दौरान करीब 200 लीटर अवैध शराब भी बरामद हुई है जबकि शराब तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि भविष्य में यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *