Headlines

जशपुर में घर से 160 लीटर महुआ शराब जब्त:हाथ भट्ठी से बनी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में हुई कार्रवाई




जशपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से मिले 900 रुपए भी जब्त किए हैं। मामले में मोहन रवि (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई बगीचा थाना क्षेत्र की पण्ड्रापाठ चौकी पुलिस ने ग्राम गायबुड़ा स्कूलपारा में की। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन रवि अपने घर में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बेच रहा है। घर की तलाशी में 160 लीटर महुआ शराब जब्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान अलग-अलग जरीकेनों में कुल 160 लीटर महुआ शराब मिली। पुलिस ने शराब रखने और बेचने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और बिक्री के 900 रुपए जब्त कर लिए। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 214/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश एसएसपी डॉ. लाल उमेश सिंह ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *