![]()
फरीदाबाद के तिगांव में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने करीब पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मंत्री के साथ उनकी विधानसभा से भारी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पल्ला स्थित कार्यालय से हुआ। यहां से यात्रा सैफरन स्कूल, डीएवी स्कूल, हुड्डा मार्केट सेक्टर-37, सेक्टर-37 चौक और मथुरा रोड होते हुए सराय मार्केट पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस पल्ला कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। 70-80 साल के बुजुर्ग भी जोश के साथ हुए शामिल यात्रा की खास बात यह रही कि 70 से 80 वर्ष की उम्र के बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ पैदल चले। महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को व्यापक जनसमर्थन का रूप दिया। यात्रा में शामिल लोगों में देशभक्ति का जोश साफ नजर आया। राजेश नागर बोले- सैनिकों के सम्मान से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश के वीर सैनिक दिन-रात सीमाओं पर डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं। उनकी बहादुरी, त्याग और बलिदान के कारण ही करोड़ों देशवासी सुरक्षित माहौल में अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा ने दिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश राजेश नागर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे हाथों में लेकर निकलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। करीब पांच किलोमीटर तक चली यात्रा में हजारों लोगों की भागीदारी ने एकता, राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के सम्मान का संदेश दिया।
Source link
फरीदाबाद में मंत्री राजेश नागर ने निकाली तिरंगा यात्रा:5 KM की लंबाई , नागर बोले- सैनिकों के सम्मान से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं
