Headlines

जहानाबाद सदर अस्पताल में शराब पार्टी मामले में कार्रवाई:DM ने 4 सदस्यीय जांच टीम बनाई, CS ने 12 घंटे में मांगा जवाब




बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच जहानाबाद सदर अस्पताल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के एक डॉक्टर, क्लर्क और कुछ अन्य लोगों के शराब पार्टी करते हुए होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और उसके समय-स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। डीएम ने दिए जांच के आदेश मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी छिरीड वाई भूटिया ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके लिए चार सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जिसे जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी ने सदर अस्पताल के अधीक्षक से पूरे मामले में 12 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। यदि जांच में वीडियो और उससे जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। वीडियो की पुष्टि अभी नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *