मृतक की मां जानकारी देती हुई। इनसेट में मृतक दविंदर सिंह की फाइल फोटो।
जालंधर में 44 साल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। 24 अगस्त को उसका शव घर के पिछले हिस्से में एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकार पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।
.
घटना गांव जंडू सिंघा की है, मृतक की पहचान दविंदर सिंह के नाम से हुई है। दविंदर सिंह की मौत के बाद घर से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने SI नवजोत सिंह समेत तीन लोगों का मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा-
सब-इंस्पेक्टर के एक परिवार की एक लड़की (शादीशुदा)है, उससे उसकी 2019 से दोस्ती थी और दोनों के बीच शारीरिक संबंध से एक बच्ची हुई। यह मुझे बार-बार शादी करने और साथ रहने के लिए मजबूर करती है। बात न करने पर सब-इंस्पेक्टर ने उसे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी थी।

इधर, पुलिस ने सुसाइड नोट में कब्जे में लेकर SI नवजोत सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दविंदर सिंह की मौत के बाद घर पर जुटे लोग।
पहले जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा..
मैं दविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय तरसेम सिंह, निवासी जोड़ा फाटक, पूरे होश-हवास में यह बयान करता हूं कि तारीख 18/8/26 को नवजोत सिंह, जो कि सब-इंस्पेक्टर हैं, उनके परिवार की एक लड़की ( जो विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं) है। 2019 से लेकर 2026 तक मेरी इस लड़की के साथ दोस्ती थी। यह बार-बार मुझे शादी करने के लिए मजबूर करती थी, पर मैं इसके साथ शादी नहीं करना चाहता था। अगर मैं इसके साथ बात नहीं करता तो यह मुझे धमकियां देती थी कि अगर तूने मेरे साथ बात-चीत नहीं की तो मैं दवाई (ज़हर) खा लूंगी। लड़की का मायका पिंड भी जोड़ा फाटक ही है। इसका ससुराल गांव बल्ल कलां (अमृतसर) मजीठा रोड पर है।
हमारे कई बार शारीरिक संबंध बने हैं, जिससे एक बच्ची मेरी है। यह मुझे बार-बार शादी करने और साथ रहने के लिए मजबूर करती है। इसलिए मैंने फ़ोन करना बंद कर दिया। मैंने इसको बहुत समझाया पर यह नहीं मानी। फिर मैंने इसकी मम्मी को सब कुछ बता दिया। सारी कॉल रिकॉर्डिंग और सारे सबूत मेरे फ़ोन में हैं।
इस संबंध में इसके मायके और ससुराल वालों का एक रिश्तेदार, जो कि सब-इंस्पेक्टर है, मेरे घर आकर मुझे धमकियां दे रहा है कि ‘तुझे मैं पर्चा देकर जेल में बंद कर दूंगा।’ अगर मुझे कुछ भी होता है या मैं सुसाइड करता हूं, तो इसके जिम्मेदार ये तीन लोग।
मृतक के परिवार की दो बड़ी बातें…
- घर में घुसकर हाथापाई और धमकी का आरोप: मृतक के परिवार के अनुसार, जंडू सिंघा निवासी सब-इंस्पेक्टर नवजोत सिंह 18 अगस्त को उनके घर आया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर नवजोत सिंह और दविंदर के बीच बहस और हाथापाई हुई। परिवार का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने पुलिसिया धौंस दिखाते हुए दविंदर को जबरन उठवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
- घटना के बाद मानसिक रूप से परेशान था युवक: परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद दविंदर डर और मानसिक परेशानी में था। बदनामी और पुलिस कार्रवाई के डर से उसने करीब दो दिन पहले अपनी जान लेने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी परेशानी बताई थी। परिवार को जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे रोक लिया, लेकिन इसके बाद भी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हो सकी।
मामले की जांच कर रही पुलिस
आदमपुर थाना पुलिस के अनुसार, युवक की मां के बयान पर इस मामले में इंस्पेक्टर नवजोत सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। परिवार द्वारा सौंपे गए कथित सुसाइड नोट और मोबाइल वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की लिखावट और परिवार के आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
***********
ये खबर भी पढ़ें:
अमृतसर में पुलिस ने सादी वर्दी में इंजीनियर को उठाया: रिवॉल्वर दिखा गाड़ी में डालकर ले गए; पिता ने थाने में किडनैपिंग की कंप्लेंट दर्ज कराई

अमृतसर में एक 26 वर्षीय युवक को रास्ते से उठा लिया गया। परिवार का कहना है कि वह दूध लेने के लिए बाजार गया था, इसी दौरान उसे 4 लोग रिवॉल्वर की नोक पर गाड़ी में बैठा ले गए। मौके पर उसके साथ मारपीट की गई। (पढ़ें पूरी खबर)
