![]()
जांजगीर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काला कपड़ा और काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तारी देने की कोशिश पुतला दहन के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में कोतवाली थाना पहुंचे। यहां थाने के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर कार्यकर्ता थाने के सामने पहुंच गए और सांकेतिक गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति शांत हो गई। पूरे प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। विधायक ने सरकार पर साधा निशाना विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि यदि ऐसी कार्रवाई जारी रही तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी। युवा कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की कही बात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में पहले प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया और फिर कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।
Source link
जांजगीर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:PM का पुतला फूंका, कोतवाली का घेराव, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से झूमाझटकी
