![]()
सहरसा के सौरबाजार थाना इलाके में एक पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस घटना में डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां और उसका 4 साल का बेटा गंभीर हालत में सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक बच्ची की पहचान डिम्पल कुमारी (1.5 साल) के रूप में हुई है। उसकी मां सोनी कुमारी (25) और भाई गोलू कुमार (4) का इलाज चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनी कुमारी खेड़ा मधुरा वार्ड 06 निवासी लालू राम की पत्नी हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब परिवार वालों से जानिए घटना की पूरी कहानी… यह घटना बुधवार देर शाम की है। सोनी कुमारी के मायके मधेपुरा जिला के भिरखी वार्ड 26 में उनकी मां शकुंतला देवी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात 8 बजे दामाद लालू राम ने बेटी के जहर खाने की सूचना दी थी। शकुंतला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद लालू राम अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे और उन्होंने ही बेटी व दोनों नाती-नातिन को जहर खिलाया है। सोनी देवी कि मां शकुंतला देवी ने बताया कि, ‘मुझे आशंका है कि मेरे दामाद ने ही मेरे बेटी और मेरे नाती-नतनी को जहर पिलाया है। मेरी बेटी पर कई बार दूसरे से संबंध होने के आरोप को लेकर उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया करते थे।’ जहर खिलाकर मारने की धमकी देते थे दामाद – मां शकुंतला देवी ‘बेटी भी दामाद पर दूसरे लड़की से संबंध होने की आशंका जताया करती थी। दामाद अक्सर बेटी के साथ मारपीट किया करते थे। बेटी अक्सर इन बातों को जब मुझे शेयर करती थी तो उसके पति के द्वारा बेटी के साथ मारपीट और फोन नहीं करने का हिदायत भी दी जाती थी।’ मेरे दामाद अक्सर कहते थे कि, ‘ज्यादा कुछ करोगी तो पत्नी सोनी और बच्चों को जहर खिलाकर मार देंगे। मेरे दामाद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।’ पत्नी खुद ही जहर खा ली – पति लालू राम हालांकि, पति लालू राम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि, ‘मेरी पत्नी सोनी कुमारी खुद ही जहर खा ली। मेरे घर के ही दरवाजे पर मूंग मे लगने वाले कीड़ा मारने वाली दवा को मेरे ही सामने घर में ले गई, मुझे लगा कि वो मजाक कर रही है।’ ‘झगड़ा का वजह यह था कि मैंने कहा मैं अब गांव में मजदूरी नहीं करूंगा अब बाहर जाऊंगा। इस पर पत्नी बोली कि रक्षाबंधन के बाद मैं अपने भाई के साथ मायके चली जाऊंगी, मैं यहां नहीं रहूंगी। मुझसे उसने कहा गांव में ही रहकर कुछ करो बाहर नहीं जाना है। लेकिन मैनें जब कहा कि मैं गांव में नहीं रहूंगा, बाहर ही कमाने के लिए जाऊंगा।’ मायके जाने की जिद करने लगी पत्नी ‘पति लालू राम ने बताया, ‘इस पर पत्नी बोली आप यहां नहीं रहेंगे तो मैं मायके चली जाऊंगी। इस पर मैंने कहा कि पैसा मैं भेजते रहूंगा हर महीना। तुम गांव में ससुराल में ही रहना। वह बोली मेरा भाई संदीप रक्षाबंधन में आएगा तो मैं उसके साथ मायके चली जाऊंगी। वह जिद करने लगी कि अभी ही मैं चली जाऊंगी।’ ‘वह अक्सर मायके में अपने मां पिता से छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद को लेकर बातचीत करती रहती थी। जिससे मेरी नाराजगी रहती थी। मारपीट ज्यादा मैं नहीं करता था लेकिन गाली गलौज करता था। बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे जब मैं मवेशी के चारा काट रहा था तभी वह आकर मेरे सामने कुर्सी पर बैठ गई। इसके बाद हम दोनों के बीच विवाद हो गया।’ प्राइवेट क्लीनिक में पत्नी और बच्चों को भर्ती कराया पति लालू राम ने आगे कहा, ‘घास के डंडा से मैंने एक बार उसे मारा। इस बात से आक्रोश में वो जहर लेकर कमरे में गई और अपने दोनों बच्चों को और खुद भी जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत काफी खराब हो गई तब मैनें उसे सहरसा के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। जंहा डेढ़ साल की बेटी पहुंचते ही मर गई। जबकि पत्नी और बेटा इलाज़रत है।’ माधव हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अभिमन्यु कुमार ने कहा कि, ‘मधुरा गांव से एक महिला और 2 बच्चों के प्वाइजनिंग का केस आया। जिसमे एक बच्ची मौत हुई जबकि दो इलाजरत है। अभी फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है।’ सहरसा सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा पॉइजनिंग केस का मामला सामने आया है। एक बच्ची की मौत हुई है। फर्द बयान के आधार पर अग्रतर करवाई किया जाएगा।
Source link
पारिवारिक विवाद में पत्नी ने बच्चों साथ खाया जहर:सहरसा में एक बच्ची की मौत, मां और बेटा इलाजरत
