Headlines

जान जोखिम में डाल मछली पकड़ रहे मछुआरे:बढ़े जलस्तर के बावजूद सुरक्षा नियमों की अनदेखी, प्रशासन बेखबर




उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में प्रशासनिक प्रतिबंधों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है। पाली नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-2 स्थित काचोरा तालाब में कई युवक बिना सुरक्षा उपकरणों के नाव से गहरे पानी में मछली पकड़ते देखे गए। लगातार बारिश के कारण काचोरा तालाब का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे किसी भी हादसे का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद युवक अपनी जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान नदियों, तालाबों, झरनों और अन्य जलाशयों के पास जाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं, ताकि डूबने की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसे जोखिम भरे कार्यों पर तत्काल रोक लगाने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। इन प्रतिबंधों के बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम मीनाक्षी इंगले से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ रीच मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *