![]()
जापान में आयोजित एशियन कैनो मैराथन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी जगनबीर सिंह बाजवा ने दो कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और पंजाब का नाम रोशन किया है। जगनबीर ने प्रतियोगिता की 3.4 किलोमीटर और 10 किलोमीटर, दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस कड़ी प्रतियोगिता में वियतनाम के फाम वान हान पहले स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के उएदे शितोरा दूसरे स्थान पर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों और कम उम्र के बावजूद जगनबीर ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई और तीसरा स्थान हासिल किया। लगातार कड़ी मेहनत का मिला परिणाम जगनबीर के प्रदर्शन पर उनके कोच और खुद स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रविंदर सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जगनबीर लंबे समय से कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे थे। इतनी कम उम्र में एशियन चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच पर दो पदक जीतना उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भारतीय टीम के कोच और कैनो मैराथन इंडिया के चेयरमैन दीपक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने जगनबीर की सफलता में उनके परिवार के सहयोग और कड़ी मेहनत को अहम बताया। पंजाब के वित्त मंत्री ने दी बधाई
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जगनबीर सिंह बाजवा, उनके परिवार और कोचिंग स्टाफ को इस शानदार सफलता पर बधाई दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में एशियन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जगनबीर आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े पदक हासिल करेंगे और अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
Source link
जापान में चंडीगढ़ के जगनबीर का जलवा:कैनो मैराथन चैंपियनशिप में जीते दो ब्राॅन्ज, वित्तमंत्री बोले- अन्य खिलाड़ियों के लिए बनेंगे रोल मॉडल
