Headlines

जामताड़ा में तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत:खेलते हुए गांव के तालाब में पहुंचे थे तीनों बच्चे, स्कूल से लौटने के बाद हुआ हादसा




जामताड़ा के चेगायडीह गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कूल से लौटने के बाद दोपहर तीनों बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे गांव के चिरकुटोला स्थित तालाब की ओर चले गए और उसमें डूब गए। तालाब घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। जब लोगों लोग पहुंचे, तीनों की हो चुकी थी मौत ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान आर्यन अंसारी (5), नासिर अंसारी (6) और अमर सोहेल (6) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर जामताड़ा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। एक नर्सरी और दो पहली क्लास के थे छात्र आर्यन अंसारी गांव के निजी विद्यालय सनशाइन पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र था तो वहीं नासिर और अमर सोहेल गांव के प्राथमिक विद्यालय चेंगायडीह गांव में पहली क्लास का छात्र था। सभी बच्चे स्कूल से लौटने के बाद घर गए। इसके बाद खेलने के लिए निकले थे और इसी दौरान यह घटना हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *