Headlines

जालंधर की फैक्ट्री में महिला की गर्दन धड़ से अलग:मशीन खोलकर निकाली लाश, कर्ज चुकाने 3 महीने पहले की थी जॉइनिंग




जालंधर में गुरुवार को फैक्ट्री में काम करते वक्त महिला का गला धड़ से अलग हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों के अनुसार महिला मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और दुपट्टे के साथ महिला की गर्दन खींच गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान 54 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। अर्चना के 3 बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की दिल्ली में शादी हुई है। दो लड़कों में से 1 फैक्ट्री में काम करता है। पति दुर्गानंद दास ने बताया कि पत्नी गांव नूरपुर में स्थित महिंद्रा इंटरप्राइज में करती थी। इसमें लोहे के नट बनते हैं। परिवार पर कर्ज था, इसलिए 3 महीने पहले ही उसे नौकरी पर लगवाया था। पति का रो-रोकर बुरा हाल
पति ने आरोप लगाए है कि फैक्ट्री में बिना सेफ्टी के पत्नी सहित अन्य कर्मी काम कर रहे थे। पत्नी 3 माह से काम कर रही थी। मौत के बाद अब फैक्ट्री मालिक समझौता करने दबाव बना रहे हैं। इस दौरान उन्हें कहा गया है कि अगर समझौता नहीं करते तो FIR दर्ज की जाएगी। फैक्ट्री में 20 से 25 कर्मी काम करते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। तुरंत मशीन बंद कर गर्दन को बाहर निकाला गया
महिला की गर्दन टूटने के बाद तुरंत कर्मचारियों ने मशीन को बंद किया और पुर्जों को खोलकर गर्दन को निकाला गया। घटना के बाद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री मालिक ने कहा- परिवार के साथ खड़े हैं
फैक्ट्री मालिक ने बताया कि महिला की मौत से पूरा फैक्ट्री प्रबंधन दुखी है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में फैक्ट्री प्रबंधन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। फैक्ट्री कर्मियों के बयान दर्ज किए
घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां ASI भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *