Headlines

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशों के खिलाफ तेज की कार्रवाई:संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग कर 4 FIR दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार




: जिले में नशों की अवैध सप्लाई और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में व्यापक स्तर पर ‘कासो’ (Cordon and Search Operation – CASO) अभियान चलाकर संदिग्ध ठिकानों की गहन जांच की। सब-डिवीजनों के डीएसपी की सीधी देखरेख में चलाए गए इस अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर चेकिंग का जायजा लिया। इस विशेष चेकिंग के दौरान पुलिस ने नशा हॉटस्पॉट्स, खाली मकानों, सुनसान जगहों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर बारीकी से तलाशी ली। 4 एफआईआर और 4 गिरफ्तारियां: अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पुलिस नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रेरित कर रही है। नशा तस्करी और सप्लाई चेन में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई का संदेश दिया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने स्पष्ट किया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस की नशों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी लगातार और अचानक (सरप्राइज चेकिंग) जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *