![]()
सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव गुजरीवास स्थित एक खेत के अंदर बने प्लॉट में रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण किए गए पेट्रोल-डीजल से भरे सात ड्रम बरामद किए, जिनमें एक हजार लीटर से अधिक ईंधन होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान सीआईए टीम ने मौके पर कसोला थाना पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाया। पुलिस ने ड्रमों के साथ एक पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया है। रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल के ठिकाने पर CIA का छापा,:खेत में चल रहा था खेल, CIA की रेड में 7 ड्रम बरामद
