![]()
दवा व्यापारियों के संगठन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि अब हर साल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश (CDFUP), आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) की बैठक में शामिल हो सकते हैं। ज
.
संगठन के गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष दिलीप ने कहा कि यह फैसला CDFUP और उत्तर प्रदेश के दवा व्यापारियों के संगठनात्मक अधिकारों की बड़ी जीत है। यह निर्णय संगठनात्मक पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और प्रतिनिधित्व के अधिकार को मजबूती प्रदान करता है। महासचिव नीरज पाठक ने बताया कि न्यायालय का यह निर्णय संगठनात्मक पारदर्शिता, वैधानिक प्रक्रिया और प्रतिनिधित्व के अधिकार को मजबूती प्रदान करता है।
एसोसिएशन ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद में न्यायालय द्वारा विभिन्न पक्षों एवं वाद-बिंदुओं पर विचार करने के बाद दिया गया निर्णय महत्वपूर्ण है। *12 जनवरी 2020 के विवादित आदेश तथा 28 अक्टूबर 2020 के संबंधित आदेश को अवैध एवं प्रभावहीन घोषित कर निरस्त किया जाना* इस मामले में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
एसोसिएशन ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके संविधान, उपनियम, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सदस्यों के विश्वास में निहित होती है। न्यायालय का यह निर्णय इसी भावना को मजबूत करता है। उन्होंने दवा व्यापारियों से अपील की कि वे संगठनात्मक एकता बनाए रखें और दवा व्यापार से जुड़े नीतिगत एवं व्यावसायिक मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।
