![]()
जालंधर के भोगपुर में हुए सड़क हादसे में यूपी के सहारनपुर के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर से माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे। दोनों के शवों को सिविल अस्पताल जालंधर को मोर्चरी में रखवाया गया है।
मृतकों की पहचान बृज मोहन पुत्र राम कला शर्मा, निवासी पुआरका, कोतवाली देहात और महिपाल पुत्र नकली (53), निवासी सदारपुरा थाना गंगू जिला सहारनपुर यूपी के तौर पर हुई है। भोगपुर थाने के जांच अधिकारी तलविंदर ने बताया कि दोनों माथा टेकने के लिए गए थे। देर रात 1 बजे के करीब कंट्रोल पर सूचना मिली कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ है।
मौके पर पुलिस टीम ने एसएएफ के साथ मिलकर घायलों को भोगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दे दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे हैं।
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को जालंधर सिविलि अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस हाईवे स्थित दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सहारनपुर से ट्रैक्टर पर ही माता वैष्णो देवी गए थे
पुलिस ने बताया कि दोनों सहारनपुर से ट्रैक्टर पर ही माता वैष्णो देवी गए थे। इनके साथ इनका एक और साथी भी था जो हादसे में घायल है। हादसे का पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन दोनों को मृत लाया घोषित कर दिया गया। दाना मंडी के पास मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक देर रात दाना मंडी भोगपुर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर को मडगार्ड पर बैठे लोग उछलकर रोड पर गिरे। सिर में चोटें लगने और ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हो गई। हादसे के वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घायल मदद मांगता नजर आ रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी दिख रहा है।
Source link
जालंधर-पठानकोट NH पर हादसे में 2 की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, UP सहारनपुर के रहने वाले, वैष्णो देवी से लौट रहे थे
