Headlines

पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी




बरनाला के गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर देर रात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। हमलावरों ने घर पर करीब 7 से 8 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन गोलियां गेट पर लगी हैं। वारदात के समय सिंगर गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह इन दिनों अपने म्यूजिकल शो और प्रोग्राम के लिए विदेश गए हुए हैं। गौरतलब है कि सिंगर गुलाब सिद्धू को कुछ समय पहले भी कुछ लोगों ने फिरौती और जान से मारने की धमकियां दी थीं। ऐसे में इस फायरिंग की घटना को पुरानी धमकियों और गैंगस्टर्स से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग की पुष्टि की और बताया कि फिलहाल मौके से कोई साफ सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। हालांकि, आसपास के रास्तों और गांव के मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक सबूत जुटाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *