Headlines

जालंधर पुलिस ने 1909 व्हीकल को नीलाम किया:सालों से थानों में जंग खा रहे थे, स्क्रैप में बिके; 32 बोलिदाताओं ने लिया हिस्सा




पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने विभिन्न थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस और मुकदमों से जुड़े वाहनों के निपटारे के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह (IPS) के निर्देशों पर बुधवार (26 अगस्त) को पुलिस लाइंस में 1,909 वाहनों की खुली नीलामी की गई। यह पूरी प्रक्रिया एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह (PPS) और एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह (PPS) की देखरेख में पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
इस नीलामी प्रक्रिया में पंजाब और आसपास के इलाकों से आए 32 बोलिदाताओं (Bidders) ने हिस्सा लिया। नीलामी में शामिल सभी 1,909 वाहनों को सफल बोलीदाताओं ने स्क्रैप (कबाड़) के रूप में खरीदा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली पूरी राशि को नियमानुसार संबंधित सरकारी राजस्व खाते में जमा करवाया जाएगा। कमिश्नर की वाहन मालिकों से अपील: जल्द छुड़वाएं अपने वाहन
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि थानों और पुलिस यार्डों में जगह खाली कराने और रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस कमिश्नरेट ने आम जनता और वाहन मालिकों से अपील की है कि जिनके वाहन अभी भी थानों में खड़े हैं, वे तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन में लिखित आवेदन देकर और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपने वाहनों को रिलीज करवा लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *