Headlines

जालंधर में कार सवार लुटेरे महिला को घसीटते ले गए:बाबा बनकर आए लोगों ने गहने झपटे, वारदात CCTV में कैद; महिला घायल




जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए 3 व्यक्तियों ने महिला से गहने लूट लिए। यह घटना गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास हुई, जब महिला सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थी। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, 2 महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं। तभी एक लाल रंग की ऑल्टो कार (नंबर PB10CT8816) वहां आकर रुकी। कार में सवार लंबी दाढ़ी वाले तीन व्यक्तियों ने खुद को बाबा बताया और महिलाओं से पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी।
बातचीत के दौरान, आरोपियों ने महिलाओं के सोने के गहनों की तारीफ की और उन्हें झांसे में लेकर गहने अपने हाथ में ले लिए। जब महिला को शक हुआ और उसने अपने गहने वापस खींचने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कार भगा दी। गहने बचाने के लिए कार से लटक गई महिला
गहने बचाने के प्रयास में महिला कार से लटक गई। इस पर आरोपियों ने कार भगा ली जिससे महिला 100 मीटर तक घसीटती चली गई और मुंह के बल रोड पर गिर गई। इससे उसे चेहरे पर चोटें आईं। तीनों आरोपी महिला के कान से टॉपस लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *