![]()
अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली में मौसमी बीमारियों और H1N1, डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक में बीमारी की स्थिति, सर्विलांस, अस्पतालों की तैयारी, दवाइयों और टेस्टि
.
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अलावा एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट के अधिकारी शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि जागरूकता और रोकथाम के उपाय सिर्फ रिपोर्ट तक सीमित न रहें, बल्कि उनका असर जमीन पर दिखाई दे।
उन्होंने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आईईसी गतिविधियां बढ़ाने तथा परिवहन विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली कैंटोनमेंट और डीएमआरसी के जरिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब तक H1N1 के 2,308 मामले सामने आए हैं, जबकि 2026 में इन्फ्लुएंजा ए और बी के करीब 3,000 मामले दर्ज हुए हैं।
मंत्री ने कहा कि राजधानी की घनी आबादी और अत्यधिक कनेक्टेड शहरी वातावरण में सांस संबंधी संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं, इसलिए समय पर पहचान और बचाव जरूरी है।
उन्होंने आईएलआई/एसएआरआई सर्विलांस मजबूत करने, मामलों की जल्द पहचान, समय पर रिपोर्टिंग, जांच और अस्पतालों में एंटीवायरल दवाओं समेत जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डेंगू-मलेरिया की भी समीक्षा बैठक में डेंगू और मलेरिया की स्थिति की भी समीक्षा हुई। 2026 में अब तक डेंगू के 570 और मलेरिया के 215 मामले सामने आए हैं।
दोनों बीमारियों से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट को एंटी-लार्वा गतिविधियां, स्प्रेइंग और फॉगिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
