Headlines

जालंधर में खाली प्लाट से जला शव मिला:पास में पेट्रोल की बोतल बरामद, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस




जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास बुधवार सुबह खाली प्लाट से एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह जला हुआ था, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके से पेट्रोल की एक बोतल भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार, शव मछली मार्केट के पीछे स्थित खाली प्लाट में मिला। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद थाना आठ, थाना एक और थाना तीन की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी बोले- कंट्रोल रूम से मिली शव पड़े होने की सूचना थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि कंट्रोल रूम से खाली प्लाट में जला हुआ शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *