Headlines

जालंधर में गुरसंत नगर में घर में घुसकर हमला:20 से 25 हथियारबंद हमलावर,पीड़ित ने बाथरूम में छुपकर बचाई अपनी जान, पुलिस जांच में जुटी।




जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में करीब 25 हमलावरों द्वारा एक घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित नवाज़िश अली ने हमलावरों से बचने के लिए बाथरूम में छुपकर और दरवाज़े को अंदर से रोककर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुखबिर की सूचना पर घर में घुसे हमलावर
पीड़ित नवाज़िश अली के अनुसार, शाकिर नाम के व्यक्ति ने हमलावरों को खबर दी थी कि वह घर लौट आया है। सूचना मिलते ही करीब 25 युवक हाथों में तेजधार हथियार (दात) लेकर उसके घर में जबरन दाखिल हो गए। अचानक हुए इस हमले से घबराकर पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर के अंदर बने बाथरूम में बंद हो गया। दरवाज़ा तोड़कर हमले का प्रयास
बाथरूम में बंद होने के बाद भी हमलावरों ने हमला जारी रखा। वे लगातार दरवाज़े पर तेजधार हथियारों से वार करते रहे और लातें मारते रहे। हमले के जोर से दरवाज़े की लकड़ी और कब्जे टूटकर गिर गए। इसके बावजूद पीड़ित ने साहस दिखाया और अंदर से अपने हाथ और पैरों के सहारे दरवाज़े को पूरी ताकत से रोके रखा, जिससे हमलावर अंदर नहीं दाखिल हो सके और उसकी जान बच सकी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की कॉल मिली थी। मौके पर नवाज़िश अली मिला, जिसने कुछ अज्ञात और कुछ परिचित लोगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुरानी रंजिश और लेन-देन का मामला
शुरुआती बातचीत में किसी पुराने विवाद या करीब ₹2000 के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घर से कितना नुकसान हुआ है या क्या सामान गायब हुआ है, यह पीड़ित की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियों और पहचान की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *