Headlines

जोजरी-नदी प्रदूषण मामले में ट्रस्ट के 2 और सदस्य गिरफ्तार:अब तक 11 को पकड़ा जा चुका, सभी को मिली जमानत




जोजरी नदी में फैल रहे प्रदूषण के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। विवेक विहार थाना पुलिस ने जोधपुर प्रदूषण नियंत्रण और अनुसंधान फाउंडेशन ट्रस्ट के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही इस पूरे केस में अब तक गिरफ्तार आरोपियों का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक्शन मोड में SIT बता दें कि जोजरी समेत क्षेत्र की अन्य नदियों में लगातार बढ़ते प्रदूषण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद SIT का गठन किया गया था। SIT की जांच के आधार पर 29 मई को ट्रस्ट के तत्कालीन 18 पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पूर्व में कई पदाधिकारियों को पकड़ा गया। वहीं प्रदूषित पानी नदी, तालाब में बहाने के मामले में भी कई कार्रवाइयां की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *