Headlines

जालंधर में तेज रफ्तार वाहन ने ली व्यक्ति की जान:मृतक की शिनाख्त नहीं, टक्कर मारकर अज्ञात चालक फरार, लापरवाही का आरोप




जालंधर में नकोदर सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। चालक पर तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से वाहन चलाने का भी आरोप है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी कर रही है। क्षेत्र के गांव गिल निवासी हिम्मत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक अज्ञात चालक अपने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य वाहन और चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *