Headlines

जालंधर में पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़:चालान काटने पर हुई बहस, पुलिस के हाथ से आरसी छीनी, 5 महीने पहले प्रेग्नेंट महिला रोकी थी




जालंधर पुलिस का चालान के दौरान थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। पठानकोट चौक का ये वीडियो बताया जा रहा है। चालान कटने वाले युवक ने कहा कि पुलिस वालों के चालान काटने का वह वीडियो बना रहा तो इस दौरान एक मुलाजिम ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उसका कसूर इतना था कि उसने पुलिस वाले के हाथ से आरसी लेनी चाही।
युवक ने सवाल पूछा है कि क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। वह राजस्थान सहित कई स्टेट में घूमकर आ गया लेकिन पुलिस ने यहां आकर उसका चालान काट दिया।
आप देख ही रहे हो, लड़के को बिना किसी बात के इन्होंने थप्पड़ मारा है। चलो, इनको नहीं पता था कि मैं वीडियो बना रहा हूं। मैं भी पूरी गुजरात होकर आया हूं, राजस्थान होकर आया हूं, 3 हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर आया हूं, पर चालान कहां आकर हुआ। युवक ने मांग की कि पुलिस के इस व्यवहार को लेकर लेकर वह सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस ने अभी इस वायरल वीडियो पर सफाई नहीं दी है। 5 महीने पहले प्रेग्नेंट महिला को ले जाती गाड़ी रोक ली थी
जालंधर पुलिस का एक ऐसा ही वीडियो 5 महीने पहले भी सामने आया था। तब शहर के एपीजे कॉलेज के पास पुलिस और एक टैक्सी ड्राइवर भिड़ गए थे। टैक्सी ड्राइवर गंभीर हालत में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट न लगाने की बात कहकर उसे रोक लिया था। 1 घंटे तक दोनों में बहस होती रही थी, पति दर्द से कराह रही पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाता रहा और मिन्नतें करता रहा, लेकिन नाके पर खड़े पुलिसकर्मी ने उसे जाने नहीं दिया था। आरोप है कि पुलिस की इस देरी की वजह से बच्चे की जान तक खतरे में पड़ गई थी। पीड़ित का आरोप था कि नाके पर तैनात दो मुलाजिमों ने शराब पी रखी थी और वे बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। जब वो पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने लगे तो वो मौके से अपनी चाबियां और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। एक दिन पहले महिला SHO की बहस का वीडियो सामने आया था
एक दिन पहले जालंधर के कपूरथला चौक के पास टूल्स डिस्ट्रीब्यूटर गोल्डन टूल्स पर थाना-2 SHO अनु और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया था। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली थी। इस दौरान डिस्ट्रीब्यूर ने सीपी से इस संबंध में मिलने और पुलिस कार्रवाई की शिकायत करने की बात कही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *