Headlines

जालंधर में यूट्यूबर मणि शॉकर की फायरिंग का CCTV:पुलिस पर चलाई थी गोली; अब कार से हवाई फायरिंग का वीडियो हो रहा वायरल




जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गन कल्चर को बढ़ावा देने और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब मणि शॉकर का एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कार में बैठकर हाथ में पिस्तौल लहराते और हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों यूट्यूबर के साथ उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 विदेशी पिस्तौलें और कारतूस बरामद की थी। 18 सितंबर को जब सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर बलकरण सिंह की देखरेख में जंडियाला मोड़ पर नाकेबंदी के दौरान चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जंडियाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नरिंदर मोहन की टीम ने संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो (PB-08-GB-1101) को रोका। गाड़ी रुकवाकर जब पुलिस ने ड्राइवर और उसके बगल में बैठे युवक से पहचान पत्र तथा ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, तो गाड़ी में मौजूद युवक ने पिस्तौल निकाल ली। उसने चेकिंग कर रहे एसआई पर सीधे गोली चलाने का प्रयास किया।
एसआई ने आरोपी को पकड़ा एसआई नरिंदर मोहन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़कर उसे एक तरफ धकेला। इस छीनाझपटी के दौरान आरोपी ने 2 फायर कर दिए, जो पास में मौजूद एक ढाबे की दीवार पर जा लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान फायरिंग करने वाले युवक की पहचान यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मणि शॉकर (निवासी गांव अट्टी बाजा, फिल्लौर) और ड्राइवर की पहचान दिलप्रीत सिंह (निवासी गांव धर्म सिंह वाला, मोगा) के रूप में हुई। बाद में तीसरे साथी मेहर सिंह उर्फ प्रिंस (निवासी न्यू आजाद नगर, लुधियाना) को नामजद कर गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पुलिस की अर्जी मंजूर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर अन्य सदस्यों और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस फायरिंग के वीडियो के आधार पर भी आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *