![]()
पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर स्थित सतलुज दरिया से सटे इलाकों में सोमवार देर रात 12 बजे अचानक छापेमारी की। पूर्व सीएम चन्नी ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया। चन्नी ने आरोप लगाया कि वह सतलुज के किनारे जब पहुंचे तो रेत के बड़े-बड़े ढेर लगे थे। अवैध तौर पर मशीनरी लगाकर रेत निकाली जा रही थी। चन्नी ने लाइव आकर कहा कि पंजाब को काले अंग्रेज लूट रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले पूर्व सीएम चन्नी एक टिप्पर का दरवाजा खोलकर अंदर देखने लगे तो ड्राइवर छिपने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आगे बढ़े तो घने अंधेरे के बीच मशीनरी चलने की आवाज भी सुन रहे थे। इस चेकिंग का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण देखकर आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लोगों और पूर्व सीएम के बीच बातचीत भी हुई। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर अवैध माइनिंग हो रही है। चन्नी मौके पर करीब पांच घंटे रहे। गौर हो कि कांग्रेस के बीच खींचतान चरम पर है। इसी दौरान चन्नी ने देर रात को लाइव अवैध माइनिंग दिखाई है।
Source link
जालंधर में सांसद चन्नी ने सतलुज किनारे मारा छापा:अवैध माइनिंग लाइव दिखाई, बोले- काले अंग्रेज पंजाब को लूट रहे
