Headlines

मोहाली में 8 किलो गांजे सहित महिला गिरफ्तार:रिमांड में नशे के कनेक्शन की जांच करेगी पुलिस; आरोपी बिहार की रहने वाली




डेराबस्सी पुलिस ने मुबारिकपुर में नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 8 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के गांव रंगड़ा निवासी सवित्री देवी पत्नी पंकज मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को एएसआई अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मुबारिकपुर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी कर जांच कर रहे थे। इसी दौरान सनौली की तरफ से एक महिला आती दिखाई दी। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के बैग से 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना डेराबस्सी में केस नंबर 415 दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ की कर रही तैयारी पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी महिला से गांजे की सप्लाई के स्रोत और इसके पीछे जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *