![]()
जालौन में शुक्रवार रात बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। कोंच कोतवाली क्षेत्र में उरई रोड स्थित आशीर्वाद क्लब के सामने सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक कोंच से दिल्ली जा रही शताब्दी स्लीपर बस के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बस अनियंत्रित होने से बच गई और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। तेज हवा के बीच बस के ऊपर गिरा पेड़ शुक्रवार रात करीब 8 बजे बारिश के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान शताब्दी स्लीपर बस MP 13 ZX 1783 कोंच से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस जैसे ही उरई रोड स्थित आशीर्वाद क्लब के सामने पहुंची, सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ तेज हवाओं की चपेट में आकर अचानक बस के सामने और ऊपर जा गिरा। ड्राइवर ने कच्चे रास्ते पर उतारी बस पेड़ अचानक गिरने से ड्राइवर के सामने रास्ता बाधित हो गया। उसने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क से नीचे कच्चे रास्ते की ओर उतार दिया। इससे बस अनियंत्रित होने से बच गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सड़क का एक हिस्सा हुआ बाधित पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद में जुट गए। कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Source link
जालौन में बस के ऊपर गिरा पेड़,यात्रियों की जान बची:ड्राइवर ने दिल्ली जा रही बस कच्चे रास्ते पर उतारा
