Headlines

जालौन में युवती से छींटाकशी पर युवकों की पिटाई:स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहे थे, लोगों ने पकड़कर लात-घूंसों से पीटा; वीडियो




जालौन के उरई शहर कोतवाली क्षेत्र में बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास अमृत पार्क के समीप शुक्रवार शाम युवती से कथित रूप से छींटाकशी करने का मामला सामने आया। आरोप है कि स्कूटी सवार तीन युवक युवती से अभद्रता के बाद वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना का वीडियो शुक्रवार रात करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि अमृत पार्क के आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को युवती से कथित तौर पर अभद्रता करते देखा। इसके बाद युवक स्कूटी से वहां से निकलने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों को स्कूटी से नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने युवकों की पिटाई का वीडियो बना लिया। शुक्रवार शाम यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अमृत पार्क और आसपास के क्षेत्र में महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। एंटी रोमियो टीम की सक्रियता पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की निगरानी और गश्त प्रभावी होना जरूरी है। घटना के बाद पुलिस की एंटी रोमियो टीम की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना को लेकर पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से वीडियो की जांच और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *