Headlines

जिलाधिकारी ने सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया:प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत नवादा में उत्पादन की समीक्षा की




नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने रोह प्रखंड के मडरा पंचायत अंतर्गत रतोई गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत संचालित सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन, संचालन व्यवस्था, अनुरक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि यह सोलर पावर प्लांट 7.50 एकड़ भूमि पर स्थापित है। इसकी क्षमता 1.47 मेगावाट है और यहां से नियमित रूप से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। यह परियोजना स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित कर रही है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था रिस्पांस रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड द्वारा प्लांट के संचालन एवं रखरखाव की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्लांट का संचालन निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने नियमित अनुरक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), संबंधित विभाग के पदाधिकारी, रिस्पांस रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *