Headlines

जिला-अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में निकला 5 फीट का सांप:गड्ढे में छिपा था कोबरा, काम छोड़ भागे कर्मचारी, रेस्क्यू-टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा




कोरबा के जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस के पास सोमवार को हड़कंप मच गया। यहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान करीब 5 फीट लंबा भारतीय काला नाग (कोबरा) निकल आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारी डर गए और काम छोड़कर दूर भाग गए। लोगों ने बताया कि सांप अचानक निर्माण स्थल पर बने एक गड्ढे के पानी के अंदर जाकर बैठ गया था। पानी में होने के कारण उसे देखना और पकड़ना काफी मुश्किल हो रहा था। कर्मचारियों ने तुरंत सुपरवाइजर देव यादव को इसकी जानकारी दी। रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित निकाला लोगों की सुरक्षा के लिए सुपरवाइजर देव यादव ने वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख और वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को फोन किया। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया। पानी के अंदर बैठे कोबरा को निकालना आसान नहीं था। जितेंद्र सारथी ने अपने अनुभव और सूझबूझ से सांप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसे धीरे-धीरे सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद 5 फीट लंबे काले नाग को पकड़कर थैले में रखा गया। रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने ली राहत की सांस रेस्क्यू पूरा होते ही कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में नाग को उसके प्राकृतिक रहवास घने जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने कहा कि सांप हमारे पर्यावरण का अहम हिस्सा हैं और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप के दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सही जानकारी से इंसान और जानवर दोनों की जान बच सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *