Headlines

महेंद्रगढ़ विधायक गांव-गांव जाकर दे रहे विश्वकर्मा जयंती का न्योता:बोले- 17 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि




महेंद्रगढ़ में 17 सितंबर को राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। विधायक कंवर सिंह यादव बलाना, ढाढोत, सोहला, बोहरा की ढाणी, बुडिन, बलायचा, निम्भेहड़ा, दूलोठ अहीर, गड़ानिया, पाल, बैरावास, पल्ह, खेड़की, निहालावास, नांगल सिरोही, जोनावास, भांडोर नीची और बेरी समेत कई गांवों में पहुंचे। यहां लोगों ने फूल मालाएं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी का जन्मदिन एक साथ : विधायक विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि 17 सितंबर महेंद्रगढ़ के लिए खास दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम हो रहा है। यह पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। यह कार्यक्रम भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ प्रदेश के मजदूरों, कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश लोगों के सम्मान का भी प्रतीक है। कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, हुनर और तकनीकी दक्षता का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार मजदूरों और कारीगरों के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार चाहती है कि पुराने हुनर को नई तकनीक से जोड़ा जाए। साथ ही, मेहनतकश लोगों को ट्रेनिंग, नौकरी और खुद का रोजगार शुरू करने के अच्छे मौके मिलें। गांव-गांव जाकर न्योता दे रहे हैं विधायक विधायक खुद गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम का न्योता दे रहे हैं। उनका मकसद है कि विधानसभा क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग इस खास मौके का हिस्सा बनें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ पहुंचें। राज्य स्तरीय विश्वकर्मा दिवस समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और जन कल्याण की भावना से मनाते हैं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश सेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का उदाहरण है। उनके जन्मदिन पर महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होना पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, जिला मंत्री संदीप मालड़ा,जांगिड़ समाज प्रधान राजेश कुमार,श्रम बोर्ड चैयरमैन महेंद्रगढ़ रोहताश जांगड़ा,खुड़ाना सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार,नवीन मित्तल,मोहनलाल कोथल आदि सभी सरपंच,बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *