Headlines

जींद बार में आज पूर्ण वर्क सस्पेंड:कोर्ट परिसर में एडवोकेट-लॉ स्टूडेंट की एंट्री पर ₹11 हजार जुर्माना, ऑल हरियाणा हड़ताल की कॉल




जींद में बार एसोएिशन की आज पूर्ण हड़ताल रहेगी। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले किसी भी एडवोकेट या लॉ स्टूडेंट पर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। सफीदों बार के प्रस्ताव पर बार की एडहॉक कमेटी ने यह निर्णय लिया। इससे पहले जींद, नरवाना और सफीदों बार ने सामूहिक रूप से शुक्रवार को ऑल हरियाणा में वर्क सस्पेंड की कॉल का निर्णय लिया। सफीदों बार ने इसका प्रस्ताव पास कर हाईकोर्ट की बार एसोएिशन को समर्थन के लिए प्रस्ताव भेजा। जिसमें एडवोकेट बूरा के साथ मारपीट के आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। जानिए एडहॉक कमेटी का निर्णय जींद बार एसोएिशन की एडहॉक कमेटी ने दो लाइन का मैसेज जारी किया। जिसमें सफीदों बार के प्रस्ताव का हवाला दिया गया। मैसेज में लिखा, शुक्रवार को पूर्ण वर्क सस्पेंड रहेगा। वर्क सस्पेंड के दौरान कोई भी एडवोकेट अथवा लॉ स्टूडेंट न्यायालय परिसर के चारों द्वारों के भीतर प्रवेश नहीं करेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पर ₹11,000/- का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रॉक्सी केवल बार एसोसिएशन की प्रॉक्सी कमेटी द्वारा निर्धारित सदस्यों के माध्यम से ही लगाई जाएगी। अन्य किसी माध्यम से प्रॉक्सी स्वीकार नहीं की जाएगी। हाईकोर्ट बार को भेजा प्रस्ताव सफीदों बार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार को एक प्रस्ताव भेजा। जिसमें लिखा की वकील के समर्थन ने सफीदों बार में 20 सितंबर से वर्क सस्पेंड हैं। पुलिस ने एडवोकेट से मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित एडवोकेट के साथ एकजुटता दिखाते हुए 9 सितंबर को हाईकोर्ट के साथ जिला और उपमंडल की सभी बार एसोसिएशन को साथ लाने के लिए आपके पास प्रस्ताव भेज रहे हैं। प्रस्ताव में हाईकोर्ट बार से समर्थन का अनुरोध किया। भाकियू- ग्रामीण दे रहे धरना एडवोकेट प्रवीण बूरा के समर्थन में भाकियू और ग्रामीण 20 सितंबर से धरना दे रहे है। सफीदों में एसडीएम ऑफिस का घेराव कर अपना ज्ञापन सौंप चुके है। धरना समिति की प्रमुख मांगें आरोपी बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी, हाट पॉवर हाउस के कर्मचारियों का ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला गांव हाट निवासी एडवोकेट प्रवीण बूरा ने सफीदों पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 16 सितंबर की रात वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने पॉवर हाउस गया था। जहां विवाद के बाद बिजली कर्मी मनीष और रवि ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर एसडीओ सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। लाइनमैन रवि की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *