![]()
जींद की डीसी वैशाली शर्मा ने मंगलवार को अनाज मंडी और सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीजन शुरू होने पर मंडी में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों- कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मार्केट बोर्ड के सचिव संजीव कुमार और सहायक सचिव सुनील प्रजापत नदारद रहे। सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी को देख डीसी ठेकेदार और कर्मचारियों पर सख्त दिखे। डीसी के औचक निरीक्षण पर पहुंचने की सूचना के बाद मंडी सुपरवाइजर देवेंद्र रेढू उर्फ ढीला, ऑक्शन रिकॉर्डर मौसम सैनी, सुरेंद्र यादव व मार्केटिंग बोर्ड के जेई सुरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर ठेकेदार और गैर हाजिर अधिकारियों- कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम सत्यवान भी उनके साथ मौके पर मौजूद रहे। सीजन के पहले दिन पीआर धान की खरीद नहीं हो पाई। सवालों के जवाब नहीं दे पाए अधिकारी मंडी में पहुंचते ही डीसी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मार्केट कमेटी सचिव के बारे में पूछा। कर्मचारियों ने बताया कि वो ऑफिस के काम से पंचकूला मुख्यालय गए हैं। जब सहायक सचिव के बारे में पूछा तो बताया कि सब्जी मंडी में ड्यूटी पर गए हैं। जवाब सुनने के बाद डीसी ने कहा कि जब मैं यहां हूं तो वो वहां क्या कर रहे हैं। डीसी ने किया सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीसी सीधे सार्वजनिक शौचालय में घुस गईं। वहां गंदगी देख डीसी ने कर्मचारी और अधिकारियों से पूछा कि क्या आप लोग यहा फ्रैश हो सकते हैं। निरीक्षण के दौरान डीसी के तीखे सवालों का जवाब देने की बजाय अधिकारी कर्मचारी बगले झांकते नजर आए।
Source link
जींद DC ने अनाज-सब्जी मंडी का निरीक्षण किया:सचिव-सहायक सचिव मिले नदारद; गंदे शौचालय देख अधिकारियों को लगाई फटकार
