![]()
राजगढ़ जिले के जीरापुर में शनिवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेज संचालित 10 क्लीनिक सील कर दिए। कार्रवाई से पहले बाहर से पुलिस बल बुलाकर चिह्नित क्लीनिकों के बाहर तैनात किया गया। इसके बावजूद कुछ संचालक क्लीनिक बंद कर मौके से निकल गए। टीम ने विनोद पांचाल के चाइल्ड हेल्थ केयर, फिरोज खान के अलशिफा, डॉ. उमर फारूक के राहत डेंटल, मोबिना खान के चहक मेडिकल एवं क्लीनिक स्टोर, विजय कुमार गौड़ के सांवरिया, वहीद उल्लाह खान के शिफा दवा खाना, अब्दुल जब्बार के रुहान दवा खाना, प्रोभाश विश्वास के क्रिश नंदू, प्रकाश मालाकार के मालाकार और पारस कुमार मीणा के मीणा क्लीनिक को सील किया। देखिए तीन तस्वीरें… जिले में पहले भी शिकायतें: राजगढ़ जिले के कई कस्बों और गांवों में बिना वैध दस्तावेज क्लीनिक चलाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। खिलचीपुर में भी ऐसे क्लीनिक संचालित होने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों पर दूसरों के लाइसेंस के आधार पर मेडिकल स्टोर चलाने के आरोप भी हैं। जीरापुर की कार्रवाई के बाद अन्य क्षेत्रों में भी जांच की जरूरत है।
Source link
जीरापुर में बिना दस्तावेज चल रहे 10 क्लीनिक सील:पुलिस बल की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, कई संचालक क्लीनिक बंद कर मौके से भागे
