![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के गले पर निशान मिले हैं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला धमतरी जिले के ग्राम सुपेला का है। शुक्रवार शाम महिला का शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान वीणा ध्रुव के रूप में हुई है। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह ग्राम सुपेला में अपने पति के साथ रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस के मुताबिक, वीणा के गले पर निशान मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वीणा के पति विवेक ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसने फांसी लगाई थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
धमतरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:गले पर मिले निशान, पति ने फांसी लगाने की बात कही; पुलिस जांच में जुटी
