![]()
जैसलमेर में सुबह 7 बजे से निकाय चुनाव की वोटिंग शुरू होगी। बूथ पर सुबह से ही वोटर्स की लाइन लगनी शुरू हो गई है। यहां आज 35,837 मतदाता अपनी शहरी सरकार के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान के लिए 44 सेंटर बनाए गए हैं। जैसलमेर शहर की सरकार के लिए नगरपरिषद में चुनाव हो रहे हैं। 44 वार्डों में कुल 143 प्रत्याशी खड़े हैं। पोकरण नगरपालिका की वोटिंग 11 सितम्बर को होगी। पूर्व उपसभापति के बागी होने पर त्रिकोणीय मुकाबला कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व उपसभापति खींव सिंह बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे वार्ड 1 में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। वार्ड में बीजेपी से नरेंद्र व्यास व कांग्रेस से प्रदीप महेचा प्रत्याशी है। वोटों का तीन तरफा घूम जाने से और निर्दलीय उम्मीदवार नवीन जैन द्वारा पर्चा वापस उठा लेने से अब जैन समाज निर्णायक वोटों में आ गए हैं। हालांकि खींव सिंह पहले कांग्रेस से जीते थे और कांग्रेस ने ही उनको उपसभापति बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। लेकिन बीजेपी द्वारा उनकी टिकट काट देने से वे निर्दलीय के तौर पर मैदान में है, जिससे बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए वे सरदर्द बन गए हैं। वार्ड 20 से मैदान में उतरे पूर्व चेयरमैन कांग्रेस के पूर्व नगरपरिषद चेयरमैन अशोक सिंह तंवर इस बार सोनार दुर्ग में वार्ड 20 से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे है। उनका मुकाबला बीजेपी के सरदारमल सेवग से हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी मर्जी से इस वार्ड का चुनाव कर लड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे सभापति के अन्य 2 दावेदारों में से एक है, इसलिए ये सीट काफी चर्चा में है। 2 वार्डों में बिजनेसमैन के बीच टक्कर शहर के सबसे चर्चित वार्डों में वार्ड 32 व 33 हैं। वार्ड 32 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद व बिजनेसमैन प्रवीण पवन सुदा व बीजेपी से बिजनेसमैन विजय डांगरा मैदान में। बताया जा रहा है कि दोनों ही अपनी अपनी पार्टी से सभापति के संभावित दावेदार है और दोनों ही माहेश्वरी समाज से हैं। वहीं वार्ड 33 में दो चर्चित बिजनेसमैन भी आमने सामने आने और सभापति के संभावित चेहरे होने के कारण ये वार्ड भी काफी चर्चा में है। इस वार्ड में बीजेपी के मुकेश नागौरी और कांग्रेस से पूर्व पार्षद निर्मल रैयानी आमने सामने है। दोनों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सभी 44 चुनावी वार्डों के अभ्यर्थियों की वार्ड-वार सूची इस प्रकार है
Source link
जैसलमेर नगर परिषद चुनाव में वोटिंग आज:बूथ पर लगी लाइनें; 35,837 वोटर्स चुन रहे शहर की सरकार
