Headlines

SCERT Gurugram Training | Mandatory Attendance For Haryana Principals


हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पदोन्नत (प्रमोट) हुए नए प्रिंसिपल्स के लिए 12 दिवसीय अनिवार्य इंडक्शन ट्रेनिंग होगी। जिसका पहला बैच 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा यह रेजिडे

.

SCERT के उप-निदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रथम चरण में 7 जिलों—गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, पानीपत, पंचकूला और यमुनानगर के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों के संबंधित नव-पदोन्नत प्रिंसिपल्स को कार्यमुक्त कर 14 सितंबर को सुबह हर हाल में SCERT गुरुग्राम में रिपोर्ट करने के निर्देश दें।

SCERT की ओर से भेजा गया पत्र।

SCERT की ओर से भेजा गया पत्र।

अब जानिए ट्रेनिंग का शेड्यूल…

  • 12 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य: ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरी तरह से आवसीय होगा और इसमें 12 दिनों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। जिला स्तर पर ट्रेनिंग में भेजे गए प्रिंसिपल्स का पूरा रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा और इसकी एक कॉपी SCERT के साथ साझा की जाएगी।
  • 7 जिलों के प्रिंसिपल्स को पहले चरण में बुलावा: पहले चरण में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, पानीपत, पंचकूला और यमुनानगर के प्रिंसिपल्स शामिल होंगे। बाकी जिलों के प्रिंसिपल्स को अगले चरणों में बुलाया जाएगा।
  • SIR ड्यूटी वालों को छूट: वर्तमान में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष ड्यूटी) पर तैनात प्रिंसिपल्स को इस चरण से छूट दी गई है। उन्हें अगले चरण में ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • मेडिकल इमरजेंसी पर ही राहत: ट्रेनिंग से छूट केवल गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में ही मिलेगी। इसके लिए संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट DEO के माध्यम से SCERT के निदेशक को भेजना होगा, जिस पर अंतिम फैसला निदेशक ही लेंगे।

ट्रेनिंग में सिखाए जाएंगें प्रबंधन के गुर

शिक्षा विभाग द्वारा 3 दिसंबर 2025, 29 मई 2026 और 20 जुलाई 2026 को जारी प्रमोशन व पोस्टिंग ऑर्डर के तहत प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स को प्रशासनिक, शैक्षणिक और प्रबंधकीय बारीकियों को समझाने के उद्देश्य से यह इंडक्शन प्रोग्राम तैयार किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *