![]()
जोधपुर एयरपोर्ट पर सुबह और देर रात की उड़ानों का रास्ता साफ हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने एयरलाइंस से मामले में दो हफ्ते में जवाब मांगा है। नया एयरपोर्ट टर्मिनल पूरी तरह से तैयार है, लेकिन अभी तक इन उड़ानों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सभी एयरलाइंस को पत्र भेजकर जानकारी दी है। इसमें साफ किया गया है कि नया टर्मिनल पूरी तरह काम कर रहा है और उड़ानों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं है। AAI ने इस संबंध में हाईकोर्ट में एक शपथपत्र भी जमा किया है। अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को एयरलाइंस के वकीलों ने कहा कि उन्हें शपथपत्र की कॉपी नहीं मिली है। उन्होंने इसका अध्ययन करने और जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि शपथ पत्र की कॉपी सभी एयरलाइंस के वकीलों और याचिकाकर्ता को दी जाए। एयरलाइंस को दो हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।
Source link
जोधपुर एयरपोर्ट पर सुबह-रात की उड़ानों का रास्ता साफ:हाईकोर्ट ने एयरलाइंस से दो हफ्ते में मांगा जवाब, नया टर्मिनल तैयार
