Headlines

विदिशा में मंगलवार को 3 घंटे बिजली बंद:दुर्गानगर, राजीव नगर, ब्लॉक कॉलोनी समेत 11 इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित




विदिशा के दुर्गानगर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी के उपमहाप्रबंधक के अनुसार, 6 अक्टूबर को अहमदपुर रोड उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी दुर्गानगर फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। जीबीएस प्लाजा और दुर्गानगर चौराहे पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। एबी स्विच और 11 केवी लाइन के जंफर का रखरखाव भी होगा। ऑडिटोरियम हॉल के सामने लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए की जाएगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद मेंटेनेंस के दौरान मेन रोड दुर्गानगर, कृष्णा कॉलोनी, डिपो रोड, दुर्गानगर चौराहा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, राजीव नगर, ब्लॉक कॉलोनी, तखतमल कॉलोनी, स्टेडियम एरिया, युवराज क्लब और पुरनपुरा गली नंबर-2 सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने और सहयोग करने की अपील की है। जरूरत के अनुसार शटडाउन का समय घट या बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *