Headlines

जोधपुर में 1 अगस्त को नहीं होगी पानी की सप्लाई:कल 5 घंटे तक नहीं आएगी लाइट, जानें पानी सप्लाई का क्या रहेगा शेड्यूल




जोधपुर शहर में 1 अगस्त पूरे शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस दौरान जोधपुर फिल्टर हाउस से जुड़े सभी एरिया में पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा। वहीं कल 30 जुलाई को शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। कुछ इलाकों में पांच घंटे तक लाइट नहीं आएगी। पढ़ें पानी-बिजली से जुड़ी खबरें बनाड़ जीएसएस से जुड़े इलाकों में सुबह 7 बजे से बिजली कटौती बनाड़ इलाके के 33 केवी 9 नंबर फीडर और 220 केवी से जुड़े इलाकों में सुबह 7 बजे से बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान प्रभात नगर, नांदड़ी गांव, बनाड़, खोखरिया, जाजीवाल, बिश्नोई की ढाणी, देवलिया, सोडर, नांदड़ा कल्ला, धोरा, बालाजी, राम नगर, दांतिवाड़ा, पीथाबास, रुदकली, बिसलपुर, डांगियावास, खाटियासनी आदि क्षेत्रों में 33/11 केवी बनाड़ एवं डांगियावास जीएसएस से जुड़ी सप्लाई सुबह 7 से दोपहर 13 बजे तक बंद रहेगी। इन इलाकों में सुबह डेढ़ घंटे नहीं आएगी लाइट शहर के अशोक उद्यान सब स्टेशन से जुड़े 21 सेक्टर 11-12 सेक्टर खेमे का कुवा, HIG फ्लैट फीडर से संबंधित एरिया में सुबह 8 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान33/11 केवी चोपासनी हाउसिंग बोर्ड-2 से 18-19,23-25,17E-18E, पाल पंप, पीपली चोराहा, BR बिरला फिल्टर हाउस फीडर से अशोक उद्यान के आस पास का क्षेत्र पुलिस थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड नहर रोड, कृष्णा नगर भट्टी की बावड़ी सोम विहार, पाल पंप, पीपली चौराहा फ़िल्टर हाउस श्रीराम नगर विजय नगर हरिओम नगर, हरिओम विस्तार, सूरजनगर कृष्णा नगर में लाइट नहीं आएगी। इसके साथ ही 33/11 केवी गायत्री नगर से गायत्री नगर कुशल नगर, UIT कॉलोनी जे के नगर, दिगविजय नगर, शोभावातो की ढाणी, विक्टोरियन पैलेस लव होम, AIIMS रोड। 33/11 केवी सब स्टेशन फिल्ट हाउस से तगारी फैक्ट्री आनंद भवन, सिद्धनाथ रोड, (चौ.हा.बोर्ड) से सम्बंधित पूरे एरिया में बिजली कटौती होगी। 33/11 केवी तिलवाडीया सबस्टेशन से संबंधित चोपासनी गांव चौखा लहरिया गवर्मेंट नर्सरी और संबंधित इलाके में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33/11 बलदेव नगर जीएसएस से सम्बंधित 11 केवी रेलवे लाइन से सुनसिटी हॉस्पिटल, बलदेव नगर, खेतेश्वर किराना, सपाखाना, टेलियो की मस्जिद बलदेव नगर गली नंबर 7 से 10 ब्राह्मणी माता मंदिर, श्रमिकपुरा। और 11 केवी कुष्ठ आश्रम फीडर से गणेश पार्क के आस पास का क्षेत्र, 11 केवी बालाजी फीडर से आखलिया सर्किल, मसूरिया पहाड़ी दूरदर्शन आकाशवाणी नई कोहिनूर के पीछे का क्षेत्र, विशाल मेगा मार्ट के सामने का क्षेत्र श्याम नगर के आप पास के पूरे एरिया में बिजली बंद रहेगी। अब पढें क्या रहेगा पानी सप्लाई का शेड्यूल: सप्लाई का दिन बदला जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े एरिया में 1 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 2 अगस्त को होगी। और, जिन एरिया में 2 अगस्त को पानी आना था, उसकी जगह सप्लाई 3 अगस्त को की जाएगी। इसके साथ ही झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े सरस्वती नगर और कुड़ी भगतासनी के सभी सेक्टर समेत पाल बाईपास और शिल्पग्राम के साथ आस-पास जुड़े ​एरिया में 1 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली सप्लाई सामान्य रहेगी। लेकिन, 2 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 3 और 3 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 4 अगस्त को होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *