Headlines

झज्जर के चौबीसा धाम को मिलेंगे ₹51 लाख:निर्माण के लिए मंत्री अरविंद शर्मा ने की घोषणा; पत्नी के साथ भूमि पूजन में हुए शामिल




झज्जर जिले के बादली में दादा सारंग देव चौबीसा धाम में रविवार को हवन, भूमि पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ पहुंचे। उन्होंने दादा सारंग देव के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने धाम के नवनिर्माण के लिए अपने कोटे से 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दादा सारंग देव चौबीसा धाम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि 36 बिरादरी के भाईचारे और सामाजिक एकता की पहचान है। इसके नवनिर्माण से धाम को नया स्वरूप मिलेगा और आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ सकेगी।
चौबीसा के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग धाम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन और भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में चौबीसा के गांवों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही। भूमि पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा की ताकत सामाजिक भाईचारा है। 36 बिरादरी का एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना समाज की पुरानी परंपरा रही है। दादा सारंग देव चौबीसा धाम जैसे धार्मिक स्थल लोगों को एक मंच पर लाने के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम करते हैं। बोले- जन सहयोग से आगे बढ़ेगा धाम का निर्माण मंत्री ने धाम के नवनिर्माण के लिए आगे आए ग्रामीणों, सेवादारों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक स्थलों के विकास में सरकार के साथ समाज की भागीदारी भी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ऐसे धार्मिक केंद्रों को बेहतर स्वरूप देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *