Headlines

Bilaspur News | Body Found in Mangala Patwari Talab; Civil Line Police Probe


बिलासपुर (छत्तीसगढ़)27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी - Dainik Bhaskar

पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी

बिलासपुर शहर के मंगला वार्ड क्रमांक 13 में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटवारी तालाब में एक शव दिखाई दिया। तालाब के आसपास मौजूद लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, शव बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।

विश्वकर्मा और गणेश विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका

विश्वकर्मा और गणेश विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका

मृतक की अब तक पहचान नहीं

मृतक की अब तक पहचान नहीं

हादसा या कोई और वजह, सभी पहलुओं पर जांच

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि विश्वकर्मा और गणेश विसर्जन के दौरान कोई हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संभावना की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि हादसे से लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका तक, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी। घटनास्थल से जरूरी जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

तालाब में शव देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

तालाब में शव देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा मौत का कारण

फिलहाल पुलिस शव को बाहर निकालने, मृतक की पहचान कराने और मौत के सही कारण का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *