![]()
डीग में पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा 2.0’ के तहत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वांछित आरोपी, एक स्थायी वारंटी और 3 हजार रुपए का इनामी आरोपी शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर की गई। इस अभियान में पहाड़ी, जालूकी और कुम्हेर थाना पुलिस की टीमें शामिल थीं। पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में करीब पांच महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी सलीम (30) को उसके घर से पकड़ा। सलीम घाटमीका गांव, थाना पहाड़ी, जिला डीग का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सलीम ‘म्यूल अकाउंट’ धारक के रूप में काम करता था। वह साइबर ठगी की रकम अपने पीएनबी बैंक खाते में लेता था। साइबर ठगों को रकम उपलब्ध कराने के बदले वह 30 प्रतिशत कमीशन लेता था। पहाड़ी थाना पुलिस ने ही किडनैप-रेप के मामले में वांछित आरोपी साहिल (26) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे 19 सितंबर की देर शाम मुखबिर की सूचना पर उसके घर से पकड़ा। करीब 9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
इधर, जालूकी थाना पुलिस ने करीब 9 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
कुम्हेर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब लंबे समय से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी अशोक (48) पुत्र रामदेव निवासी ताखा, थाना कुम्हेर, जिला डीग को गिरफ्तार किया।
Source link
डीग में 4 बदमाश गिरफ्तार:2 वांछित, 1 स्थायी वारंटी और 1 इनामी आरोपी को दबोचा
