Headlines

झज्जर में चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ा:गल्ला किया साफ, पुराना बस स्टैंड रोड स्थित अमन मैडिकोज में वारदात, नकदी लेकर फरार हुए चोर; दुकानदारों ने रात्रि गश्त और पुलिस राइडर बढ़ाने




झज्जर शहर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुराना बस स्टैंड रोड स्थित अमन मैडिकोज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ला उखाड़कर उसमें रखी 6 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद गल्ला दुकान के शटर के पास ही पड़ा मिला। फोन पर मिली दुकान में चोरी की सूचना दुकानदार को फोन के माध्यम से दुकान में चोरी होने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर गल्ला भी अपनी जगह से उखड़ा मिला। उसमें रखी नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष वारदात के बाद पुराना बस स्टैंड रोड के दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने के साथ पुलिस राइडर तैनात करने की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी का मौसम नजदीक है और यदि रात्रि गश्त व राइडर व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। सिलारी गेट में भी चोरी की सूचना उधर, झज्जर शहर के सिलारी गेट क्षेत्र में भी बीती रात एक दुकान में चोरी की घटना होने की सूचना है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों और प्रमुख सड़कों पर रात के समय नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा को लेकर विश्वास कायम रह सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *