Headlines

झाबुआ नगर पालिका लॉन्च करेगी 'आपके द्वार' वेब एप:15 अगस्त से घर बैठे मिलेंगी डिजिटल सेवाएं; नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर




झाबुआ नगर पालिका परिषद 15 अगस्त से नागरिकों की सुविधा के लिए ‘आपके द्वार’ वेब एप लॉन्च करने जा रही है। इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को पारदर्शी, त्वरित और सुगम सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सामान्य प्रशासनिक कार्यों के लिए नगर पालिका कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और राजस्व सभापति ने दी जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी और राजस्व सभापति विजय चौहान ने संयुक्त रूप से इस वेब पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। राजस्व सभापति विजय सिंह चौहान ने बताया कि आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की गई है। शुरुआती प्रयोग के बाद भविष्य में इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इस दौरान सॉफ्टवेयर डेवलपर मयूर चौहान ने एप की तकनीकी प्रणाली के बारे में बताया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन इस वेब एप के जरिए नागरिक घर बैठे इन सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे एप का इंटरफेस बेहद सरल रखा गया है ताकि आम नागरिक आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इससे समय और श्रम की बचत के साथ-साथ नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *