![]()
भीलवाड़ा-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार रात से लावारिस खड़े एक ट्रेलर से पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में रूहेपाली भट्टे के पास श्रीरामदेव होटल के नजदीक खड़े ट्रेलर को संदिग्ध देखकर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसके अंदर तिरपाल से ढकी शराब की पेटियां देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शराब की पेटियां नीचे उतरवाईं। प्रारंभिक गिनती में ट्रेलर से 1379 पेटी अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। शराब की खेप में अलग-अलग ब्रांड और मात्रा की बोतलें शामिल बताई जा रही हैं। होटल संचालक को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार ट्रेलर सोमवार रात से श्रीरामदेव होटल के पास लावारिस हालत में खड़ा था। काफी देर तक ट्रेलर के आसपास किसी व्यक्ति की गतिविधि नजर नहीं आने पर होटल संचालक को संदेह हुआ। उसने तत्काल गुलाबपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रेलर की जांच शुरू की। ट्रेलर को खोलकर देखा गया तो अंदर तिरपाल से ढकी शराब की पेटियां भरी हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने शराब की पेटियां बाहर निकलवाकर उनकी गिनती शुरू करवाई। 1379 पेटियों में अलग-अलग ब्रांड की शराब गुलाबपुरा थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि शुरुआती कार्रवाई में 1379 पेटी शराब बरामद हुई है। शराब अलग-अलग ब्रांड और अलग-अलग मात्रा की है। ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रेलर यहां कौन छोड़कर गया, शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खाली किया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में आबकारी नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
भीलवाड़ा में लावारिस ट्रेलर में मिली लाखों की शराब:अलग-अलग ब्रांड की 1379 पेटियां बरामद, ड्राइवर फरार
