Headlines

झारखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना:वज्रपात का भी अलर्ट, 27 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो सकती है वर्षा




बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार कर गया है। इससे असर झारखंड में दिख रहा है। बुधवार से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। रांची, गुमला, खूंटी सहित कई जिलों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। तेज हवा चलने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह और देवघर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 25 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम होगी वहीं, 27 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 25 सितंबर के बाद बारिश की तीव्रता कम होगी, लेकिन 26-27 सितंबर को भी हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *