![]()
झुंझुनूं पुलिस की कालिका यूनिट ने महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, लीला की ढाणी और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बामलास में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम लीडर सब-इंस्पेक्टर संतरा ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकारी एवं निजी बसों में लगाए गए पैनिक बटन के उपयोग और राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की कोई भी वस्तु स्वीकार नहीं करने की सलाह दी। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी विशाखा गाइडलाइन और शिकायत दर्ज कराने के लिए SHe-Box पोर्टल की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के समापन पर कालिका यूनिट की सदस्य सुभीता, सुमन, सीमा और मंजू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए और पंच तकनीक की ट्रेनिंग भी दी।
Source link
झुंझुनूं में स्कूली बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग:कालिका यूनिट ने पैनिक बटन और साइबर सेफ्टी के बारे में बताया
