![]()
कई दिनों से काम कर रहे थे, सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन आज एक ट्रक गया। उसकी धमक से जमीन अचानक धंस गई। मेरे पिता नीचे हथौड़ी से शटरिंग का काम कर रहे थे। वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद तुरंत लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन पिता को निकालना आसान नहीं था। ऐसे में जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह बात मोहाली एयरोसिटी में वीरवार रात अस्पताल की साइट पर जमीन धंसने की वजह से हुए हादसे में जान गंवाने वाले उमेंद्र के बेटे ने बताई है। उसने बताया कि पिता की मौके पर मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस व प्रशासन वाले उसे एंबुलेंस में डालकर ले गए। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि दो लोगों की जान गई है। एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। अब जानिए कैसे हुआ यह यह सारा मामला मलबा गिरने से चपेट में आए मजदूर साइट पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि अस्पताल की बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। जबकि रोड वाली साइट में शटरिंग का काम चल रहा था। इसी बीच ऊपर से मिट्टी का मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरा। मौके पर चार के करीब मजदूर काम कर रहे थे, क्योंकि करीब नौ बजे तक काम चलता है। ऐसे में अधिकतर मुलाजिम निकल गए थे। रात को साढ़े आठ बजे का है हादसा हादसा रात करीब साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक लोगों को निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में दो अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। इनमें अनुज नाम के मजदूर को ज्यादा चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य घायल मजदूरों को गंभीर चोटें नहीं आने की बात कही जा रही है। अस्पताल के खिलाफ पहले भी शिकायत दी रविंदर सिंह ने कहा कि मैं इलाके का पार्षद हूं। यहां पर अस्पताल बन रहा है। काफी दिन पहले भी बारिश हो रही थी। वर्क फिसल गई थी। हमने पहले कहा था कि यहां पर दिक्कत आएगी, कोई हल करो। लेकिन इन्होंने सुनाई नहीं की। अस्पताल बनाने वालों की अप्रोच बहुत ज्यादा है। आज दो मजदूरों की जान चली गई। दो घायल हो गए। हमारी सरकार जब आदमी तभी ही जागती है। हमने गमाडा को शिकायत की थी कि यहां सेफ्टी करे। अब लोगों की जान चली गई। मामले की जांच एसआईटी करेगी डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि चार लोग काम कर रहे थे। वह उस समय प्लाई लगाकर उसे बांध रहे थे। तभी मिट्टी का पहाड़ उन पर गिर गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनुज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चौथा बिल्कुल ठीक है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक चार ही लोग यहां पर थे। सारे बरेली व बदायूं के रहने वाले थे। मामले की जांच एसआईटी करेगी
Source link
ट्रक की धमक से धंसी जमीन पिता नीचे दब गए:मृतक का बेटा बोला- जेसीबी से पिता को निकाला गया; खतरे बारे बताया था
